फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: नहर पटरी पर गंभीर हालत में मिला युवक, अस्पताल में मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 24 Jan 2025 11:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में नहर पटरी के किनारे एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शुक्रवार मध्य रात्रि एक युवक गंभीर हालत में नहर पटरी पर पड़ा मिला है। गांव वाले उसे सीएचसी ले गए, उस वक्त उसकी सांसे चल रहीं थीं। अस्पताल में पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने युवक की मौत की पुष्टि की है। मृतक की पत्नी ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


इलाके के उमरिया निवासी रमेश (35) बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे गांव के मूल निवासी व हाल पता लखनऊ निवासी  ललित कांत पाण्डेय के साथ सीतापुर गए थे। वह ललित कांत पाण्डेय की गाड़ी चलाते थे। परिजनों को रात दो बजे पता चला कि वह नहर पटरी पर पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण उन्हें सीएचसी ले गए तब उनकी सांसे चल रही थीं। अस्पताल की चौखट पर पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। पत्नी का आरोप है कि उसे मारकर डाल दिया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें