फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: पारिवारिक विवाद में हैवान बन गया पति, पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला

Fri, 29 Mar 2024 11:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के नानपारा इलाके में एक पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच की नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरधरपुर विश्वनाथ गांव निवासी एक महिला की पारिवारिक विवाद में उसके पति ने डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। शुक्रवार की रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरधरपुर के मजरा विश्वनाथ गांव निवासी राजकुमारी (24) का शुक्रवार रात को पति अल्लू सोनकर से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज पति अल्लू सोनकर ने पत्नी के सिर पर डंडे से कई वार कर दिया। जिसके चलते महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार के लोग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि महिला के पिता खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सैयद नगर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र सोहन सोनकर की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि महिला की डंडे से पीटकर हत्या हुई है। मालूम हो कि महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। महिला को एक साल की बेटी भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें