फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की बांके से वार कर हत्या, अवैध संबंधों के शक में वारदात, बेटी से बोला...

Mon, 15 Jun 2020 02:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतका पार्वती (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के ठाकुरगंज के अलमास बाग बरौरा निवासी मिठाई लाल ने अपनी पत्नी पार्वती (37) की बांके से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मिठाई को पत्नी पर संदेह था कि उसका किसी युवक से अवैध संबंध है। बांका बरामद कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया, मिठाईलाल पत्नी पार्वती, बेटा रंजीत व बेटी रजनी के साथ रहता था। रजनी की शादी हो चुकी है। रजनी के मुताबिक, रविवार दोपहर वह दवा लेने गई थी जबकि उसका भाई रंजीत घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान मिठाईलाल ने पार्वती पर बांके से ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खून से लथपथ पड़ी थी फर्श पर

आरोपी मिठाई लाला - फोटो : amar ujala
मिठाई लाल की बेटी रजनी के मुताबिक, वह दवा लेकर वापस आई तो उसके पिता घर के बाहर निकले। रजनी को सामने देखा तो बोला कि मैंने तुम्हारी मां को जान से मार दिया है...। यह बात सुनकर वह अंदर की तरफ दौड़कर गई। वहां देखा कि उसकी मां खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। वह चीखती हुई बाहर निकली। तो मिठाईलाल भागने लगा।

शोर सुनकर पड़ोसी भी उसके पीछे दौड़े। खुद को घिरता देख मिठाई ने लोगों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान वह भाग गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पेशे से रिक्शा चालक है। उसकी तलाश की जा रही है। मिठाई लाल को शक था कि पत्नी का संबंध घर पर आने वाले एक युवक से था। दोनों में विवाद भी हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें