फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरी पत्नी बहुत चालाक है, ससुर को बरगला लिया...’

Wed, 25 Mar 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ थाना क्षेत्र के खजूरडीह गांव निवासी रामभवन पुत्र मंगरू प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी ही पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी काफी चालाक किस्म की है। उसने अपने ससुर यानि उनके पिता को बरगला कर उनके जीवित रहते ही खेत अपने नाम करा लिया।

इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। बैनामा खारिज कराने के लिए न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया।

इस बीच पत्नी विमला ने उक्त भूमि को दूसरे व्यक्ति के हाथों बेच दिया। यही नहीं उसे घर पर रहने में भी विवाद खड़ा करती रहती है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

कहा कि यदि पुलिस उसकी मदद नहीं करेगी, तो उसका पूरा परिवार तबाह हो जाएगा। पत्नी कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसकी व उसके पिता की हत्या भी करवा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें