फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में आए युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर ही मौत, मची अफरातफरी

Thu, 16 May 2019 03:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ज्ञान प्रताप यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में काकोरी के दशहरी गांव में बुधवार रात करीब 9.30 बजे ससुराल आए ज्ञान प्रताप यादव उर्फ कल्लू (34) ने खुद को गोली से उड़ा लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ससुरालियों से विवाद के बाद उसने गोली मारी। गोली उसके सिर में लगी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से पुलिस को लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिला है। प्रभारी निरीक्षक काकोरी ओमप्रकाश रजक के मुताबिक, मड़ियांव के इमलिहा निवासी राम आसरे का बेटा ज्ञान प्रताप है।

उसकी ससुराल काकोरी के दशहरी गांव निवासी मनीष यादव के  घर हैं। बुधवार रात को अपनी ससुराल गया, जहां रात करीब 9.30 बजे ससुरालियों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वह गुस्से में आकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली उसके सिर पर लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर किया बरामद

युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव में देर रात को गोली चलने की सूचना से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, परिवारीजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस ने वारदात के बाद ससुराल के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

देर रात तक मृतक के परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें