फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली बैग की रॉड में सोना छिपाकर ला रहा तस्कर गिरफ्तार, अबूधाबी से ला रहा था लखनऊ

Tue, 31 Oct 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आबू धाबी से लखनऊ आ रहे एक तस्कर को कस्टम विभाग ने एक किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया। सोने की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


असिस्टेंट कमिश्नर शशिशेखर ने बताया कि मूलरूप से सिद्घार्थनगर के रहने वाला राशिद सोमवार को दुबई से फ्लाइट संख्या 9 डब्लू-511 से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट आ रहा था। जहां जांच के दौरान उसके पास से तस्करी का सोना पकड़ा गया है।
विज्ञापन


राशिद ने सोने को ट्रॉली बैग की स्टील रॉड की जगह छिपाकर रखा था। सोने की कीमत 30 लाख रुपये है। राशिद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें