फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में युवक ने युवती के पिता को चाकुओं से गोदा

Tue, 28 Jun 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में युवती पर दबाव बना रहे टाइल्स मिस्त्री ने सोमवार रात युवती के घर धावा बोला और पिता पर चाकू से हमला करके लहूलुहान कर डाला। चीख सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने हमलावर को चाकू समेत दबोचकर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इंदिरानगर में रहकर घरों में टाइल्स लगाने का काम करने वाले रवि गुप्ता ने सोमवार रात चाकू लेकर रतन खंड में हरिश्चंद्र वाल्मीकि के घर धावा बोला। उसकी बेटी को आवाज दी और गालीगलौज करते हुए कमरे की तरफ जाने लगा।

हरिश्चंद्र ने विरोध जताते हुए उसे रोका तो रवि ने हरिश्चंद्र के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके लहूलुहान कर डाला। लोगों ने रवि को चाकू समेत दबोचा और पुलिस कंट्रोल रूम कॉल की।
विज्ञापन


आक्रोशित पड़ोसियों ने रवि की पिटाई करके पुलिस को सौंपा। घायल हरिश्चंद्र को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस तरह हुई पहली मुलाकात और फिर एकतरफा प्यार

demo pic
एसओ संजय पांडेय ने परिवारीजनों से तहकीकात के बाद बताया कि गोंडा का मूलनिवासी रवि गुप्ता साल भर पहले रतन खंड के एक घर में टाइल्स लगाने गया था। इस दौरान हरिश्चंद्र की बेटी से उसकी जान पहचान हुई और वह एकतरफा प्यार करने लगा।

रवि के अक्सर मोहल्ले में आकर युवती से बातचीत करने से सशंकित परिवारीजनों ने आपत्ति जताई। युवती ने उससे दूरी बना ली और परिवारीजनों ने उसका रिश्ता अन्यत्र तय कर दिया।

इससे बौखलाया रवि कुछ दिनों से मोहल्ले में चक्कर काटकर युवती पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।

माना जा रहा है कि रवि युवती पर हमले के इरादे से चाकू लेकर आया था लेकिन पिता से सामना हो गया। विरोध जताने पर हरिश्चंद्र पर हमला कर डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें