फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: सुबह से घर में कैद है तेंदुआ, पकड़ने के लिए जाल मंगवाया, मौके पर भारी भीड़ मौजूद

Fri, 10 Jan 2025 01:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती जिले की जमुनहा तहसील के गांव के एक घर में एक तेंदुआ कैद हो गया। बाहर वन विभाग और पुलिस टीम तैनात है। गांव में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
तेंदुआ पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग व पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के तुलसीपुर के नरैनापुर में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पहुंचा एक तेंदुआ एक घर में घुस गया जिसे गृहस्वामी ने कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम जाल मंगाकर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी कर रही है फिलहाल अब तक कवायद शुरू नहीं हुई है।

विज्ञापन


हरदत्त नगर वन क्षेत्र व थाना क्षेत्र मल्हीपुर के ग्राम जोगिया के मजरा नरैनापुर निवासी दलबीर शर्मा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था जिसे कुछ दूरी पर एक जंगली जानवर गांव की तरफ आता दिखा। भागकर घर पहुंचे दलबीर ने इसकी जानकारी अपने बाबा को दिया। उन्होंने बताया कि यह तेंदुआ है। जो गांव निवासी रामधन यादव के घर के अंदर चला गया जिसे कमरे में घुसता देख रामधन ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

विज्ञापन



इसकी सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी हरदत्त नगर गिरंट सहित मल्हीपुर पुलिस को दिया। सूचना पर रेंजर गिरंट राममिलन, रेंजर ककरदरी सुबोध शुक्ला, उप वनाधिकारी आरपी सिंह, थानाध्यक्ष मल्हीपुर जयहरि मिश्रा व गिरंट शैलकांत उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल व पिंजरा मंगाया गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद डीएफओ बी शिव कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। अब तक जाल नहीं लगाया गया है। वहीं, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद है जिस कमरे में तेंदुआ कैद है उसमें अंधेरा होने के कारण अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें