इसके कारण रवि निचले हिस्से में और नीलम बच्चों अमन, पिंकी और अंकित के साथ पहली मंजिल पर रहती थी। उसी ने रवि की हत्या करवाई है। इस आधार पर उसने तहरीर दी। पड़ताल शुरू की तो निचले हिस्से के बैठके से लेकर पहली मंजिल तक कई जगह खून के धब्बे मिले।
सीढ़ियों पर कई जगह खून के छींटे देख नीलम से पूछताछ की। शुरूआत में नीलम ने अवैध संबंधों की कहानी सुनाई। पुलिस ने पड़ताल की तो कहानी फर्जी निकली। पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सख्ती की तो नीलम ने जुर्म कुबूल कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, नीलम ने साजिश रचकर वारदात अंजाम दी। बृहस्पतिवार शाम उसके दो नाबालिग भाई घर पहुंच गए थे। रात करीब दस बजे रवि शराब के नशे में घर पहुंचा तो सालों के आने की जानकारी पर पहली मंजिल पर चला गया। इसके बाद रवि व नीलम के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान नीलम ने दोनों भाइयों संग मिलकर रवि को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और मुंह कपड़े से बांध दिया। इससे उसकी सांसे थम गई। हत्या का रूप देने के लिए शव को निचले हिस्से के बैठके में लाकर फर्श पर रख दिया।
सीढ़ी से नीचे उतारते समय लगी सिर पर चोट
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, सीढ़ियों से नीचे उतरते वक्त रवि के सिर व चेहरे पर चोट लग गई थी। नीलम ने खून के धब्बों को मिटाने की कोशिश भी की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। सिर पर चोट मौत के बाद लगने की बात रिपोर्ट में कही गई।