फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: चुनावी रंजिश में प्रधान के ससुर की पीट-पीटकर हत्या, फसल रखवाली के लिए गए थे, खून से लथपथ मिला शव

Thu, 04 Apr 2024 05:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

फसल की रखवाली करने गए गांव के प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह बुजुर्ग का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। वारदात से गांव में तनाव है।
विज्ञापन
वारदात के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेठिया की ग्राम प्रधान के ससुर की बुधवार रात लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग फसल की रखवाली करने खेत गए थे और वहीं पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। सुबह खून से लथपथ पड़े बुजुर्ग को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेठिया के मजरा भागीरथपुरवा निवासी आरती देवी ग्राम प्रधान हैं। बुधवार की रात उनके ससुर राम प्रसाद चौहान (60) खेत में लगी गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए खेत गए थे। आरोप है, वहां देर रात पूर्व प्रधान ने अपने बेटों के साथ उन पर लाठी लंडो से हमला कर दिया। राम प्रसाद को मृत समझ कर सभी उन्हें वहीं पड़ा छोड़ कर फरार हो गए। सुबह राम प्रसाद जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन खेत पहुंचे। जहां उन्हें खून से लथपथ देख परिजनों में हड़कंप मच गया।

परिजन आननफानन में उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी नवीन सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना के बाद से गांव तनाव की स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन


पत्नी हुई अचेत, घर में कोहराम
राम प्रसाद चौहान की मौत की सूचना पहुंचते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। वहीं, पत्नी सुखिया अचेत होकर गिर गई। पत्नी सुखिया ने आरोप लगाते हुए बताया की उनके पति को पूर्व प्रधान अनूप शुक्ला, श्रीचंद, मोटे उर्फ नागेंद्र, आनंद, विवेक, अभिषेक व परमा ने पीट-पीटकर मार डाला। थाना प्रभारी विशेश्वरगंज नवीन सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर नामजद सात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें