फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की गर्दन कटी, दर्दनाक मौत

Thu, 21 Dec 2023 11:53 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत हो गई। जैसे ही ट्रॉली खाई में पलटी ट्रैक्टर पर बैठे चार मजदूरों में से सभी अपनी जान बचाने के लिए कूदे। इसी दौरान मजदूर ट्रॉली में फंस गया और उसकी गर्दन कट गई।
विज्ञापन
मृतक मजदूर हसीब व हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैक्टर की मौरंग लदी ट्राली पलटने से उसमें दबकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के करीब रिक्खी गांव के पास मौरंग से लदी ट्राली पलट जाने से ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर हसीब (25) पुत्र बाले की नीचे दबकर गर्दन कट जाने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि नवाबगंज से ट्रैक्टर ट्राली से मौरंग लादकर नानपारा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली उस समय रिक्खी गांव के पास अनियंत्रित होकर मार्ग के नीचे पलट गई। जैसे ही ट्राली खाई में पलटी ट्रैक्टर पर बैठे चार मजदूरों में से सभी अपनी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर से नीचे कूद गए।

इसी कोशिश में हसीब ट्राली के नीचे ही आ गया और उसी के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रॉली को हटाकर मौरंग खोदकर जब हसीब को निकाला तो उसकी गर्दन कट चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हसीब  10 दिन पहले ही मुंबई से कमाई करके घर आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें