फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: बंधक बना कर युवती संग किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज

Sun, 25 Aug 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, भादर (अमेठी)

सार

युवती का आरोप है कि गांव के ही आजाद, मुंशी रजा सहित एक अन्य युवक सात मई को उसे गुमराह कर सुल्तानपुर ले गए। वहां एक कमरे में ले जाकर उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि आजाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शपथ पत्र पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र की एक युवती को कुछ लोग गुमराह कर सुल्तानपुर ले गए। जहां बंधक रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही पड़िता पर धर्म बदलने का भी दबाव डाला गया। किसी तरह चंगुल से छूटकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि गांव के ही आजाद, मुंशी रजा सहित एक अन्य युवक सात मई को उसे गुमराह कर सुल्तानपुर ले गए। वहां एक कमरे में ले जाकर उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि आजाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शपथ पत्र पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसकी पिटाई भी की गई।

15 जुलाई को आजाद उसे लेकर घर लौट आया। किसी तरह वह चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। जिसके बाद पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद उसने मामले की सूचना 22 अगस्त को पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आजाद सहित तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें