फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: कोहरे के चलते ट्रक से भिड़ी डबल डेकर बस, मची चीखपुकार, हादसे में चार यात्री घायल

Thu, 25 Jan 2024 03:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक डबल डेकर बस ट्रक से टकरा गई। हादसे से चीखपुकार मच गई। घायलों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे के चलते बहराइच- लखीमपुर मार्ग पर डबल डेकर बस और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


हरियाणा और बिहार के बीच चलने वाली एक डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर लखीमपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान कोहरे के चलते मोतीपुर थाना क्षेत्र में जालिम नगर चौकी के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।

ये भी पढ़ें - यूपी में जारी रहेगा गलन और ठिठुरन का कहर, 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पौष पूर्णिमा पर दोपहर तक 50 हजार से अधिक भक्तों ने किए रामलला के दर्शन, भारी भीड़ मौजूद
विज्ञापन


हादसे में बस में सवार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, कम घायलों को कुछ ही देर में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अरुण दिवेदी ने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम किया।

ये हुए घायल: बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के नवाबबंगला निवासी बहोरीलाल (50), इसी थाना क्षेत्र के बासगढ़ी अरुनवा निवासी सुमित (40), लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र के ठाकुरनपुरवा निवासी सुशीला (24) और ट्रक ड्राईवर नवासील (35) को चोट आई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें