फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मतदाता दिवस की दी बधाई, बोले - मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी

Thu, 25 Jan 2024 02:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी और शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देने के साथ ही सभी से शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी करार दिया।

विज्ञापन


अपने एक्स हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा, 'सभी सम्मानित मतदातागणों एवं प्रदेशवासियों को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' की हार्दिक बधाई, पहली बार मतदाता बने सभी युवा साथियों का अभिनंदन। मतदान हमारा कर्तव्य होने के साथ ही अधिकार भी है। आइए, अपने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी व मजबूत बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें।'

ये भी पढ़ें - राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दान, पहले दिन आए 3.17 करोड़ रुपये; दूसरे दिन 2.5 लाख ने किए दर्शन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने गणतंत्र दिवस को लेकर दिए निर्देश- बोले, विद्वेष फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें


नए मतदाताओं को पीएम के विचार सुनने के लिए किया प्रेरित
सीएम योगी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर नए मतदाताओं को लेकर की गई अपील को आगे बढ़ाते हुए सभी से नवमतदाता सम्मेलन से जुड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है...मेरी आप सभी नव मतदाताओं से विनम्र अपील है कि अधिकाधिक संख्या में इस महत्वपूर्ण सम्मेलन से जुड़कर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनें एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। जय हिंद।'

उल्लेखनीय है की गुरुवार को पीएम मोदी ने नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवाओं को वोटर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें