फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: गोकुला में दिखा मगरमच्छ, दहशत में आए ग्रामीण भैंसों और बच्चों को नहीं उतरने दे रहे नदी में

Fri, 13 Sep 2024 09:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, विश्नोहरपुर (गोंडा)

सार

नदी में मगरमच्छ दिखने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। लोग अपने बच्चों और जानवरों को नदी में नहीं उतरने दे रहे हैं। टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
नदी में दिखा मगरमच्छ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोकुला गांव में मगरमच्छ दिखने से गांव के लोग दहशत में हैं। गोकुला टाड़ी के रहने वाले त्रिभुवन यादव ने बताया कि शुक्रवार को मगरमच्छ उनके घर के पास दिखाई पड़ा।

विज्ञापन


सरयू नदी की सोतिया भगला नदी में एक बगुली को खाने के बाद वह पानी में छिप गया। यह तीन दिनों से लगातार इसी नदी में दिखाई पड़ रहा है। इसकी दहशत से लोग अपनी भैंसों को पानी में उतरने नहीं दे रहे हैं।

वहीं, बच्चों के साथ बड़ों को भी पानी में जाने से मना कर दिया गया है। वन रेंजर सुशांत शुक्ल ने बताया कि जानकारी मिली है। टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें