फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोडवेज बस को चोरी का बताकर ट्रैफिक दरोगा ने रोका, हंगामा

Fri, 13 Sep 2024 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे वाहन से भेजे गए 40 यात्री, कागज दिखाने पर छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। रायबरेली डिपो की बस शुक्रवार शाम को सवारी भरकर निकली। शाम सवा छह बजे उतरेठिया शहीद पथ के नीचे ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक दरोगा विजय मिश्र ने बस को रोक लिया। बस चालक पृथ्वीराज सिंह और परिचालक राम प्रताप सिंह ने बस रोकने का कारण पूछा। आरोप है कि दरोगा ने बस चोरी का होने की बात कही। इतना सुनते ही चालक और परिचालक हंगामा करने लगे। यही नहीं बस में बैठी सवारी भी शोर मचाने लगी।
बात नहीं बनने पर परिचालक ने रायबरेली डिपो के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस बीच देर होने पर यात्री हंगामा करने लगे। इसके बाद दूसरी बस से कुल 40 यात्रियों को रवाना किया गया। करीब सवा घंटे बाद मुख्यालय से अधिकारी बस का कागज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान दरोगा और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। हालांकि, कागजों की जांच के बाद ही दरोगा ने बस को छोड़ा। चालक को खाली बस लेकर रायबरेली जाना पड़ा। मामले में टीएसआई विजय मिश्रा का कहना है कि परिवहन निगम की बस का नंबर प्लेट देखने में गड़बड़ लगा था।
विज्ञापन


मामले की जांच करेंगे
किसी वाहन को रोककर कागजों की जांच करना गलत नहीं है। अगर यात्रियों को असुविधा हुई है तो जांच की जाएगी। गलती पाई जाती है तो ट्रैफिक दरोगा पर कार्रवाई होगी।
- प्रबल प्रताप सिंह, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें