फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: गांव के खड़ंजे पर चलता मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों के होश उड़े, वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 24 Sep 2024 10:50 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के एक गांव में खड़ंजे पर मगरमच्छ को चलता देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
खड़ंजे पर घूमता दिखा मगरमच्छ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा गांव के पास बेलवा जाने वाले मार्ग पर सोमवार देर रात एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ देखकर राहगीरों ने वीडियो बनाकर  वायरल किया। कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा गांव के निकट बेलवा जाने वाले मार्ग पर एक मगरमच्छ खड़ंजे पर टहलता दिखाई दिया।

विज्ञापन


मगरमच्छ देखे जाने के बाद मार्ग पर आवागमन रुक गया। मार्ग पर गुजर रहे चार पहिया वाहन के चालक ने कार की रोशनी में उसको देखकर वीडियो बनाया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि खड़ंजे पर एक छोटा मगरमच्छ चलता दिखाई दे रहा है।

मगरमच्छ आगे जाकर सड़क के किनारे जंगल में चला गया। मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के निकट मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीण भी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें