प्रेमी युगल के शव ट्रैक पर पड़े मिले।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह रेल ट्रैक पर एक युवक और युवती के क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक और युवती प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।