फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खजांची ने रिश्वत न देने पर की बेइज्जती, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

Fri, 24 Mar 2017 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रिश्वत मांगते खजांची का वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला कोषागार कार्यालय में तैनात एक खजांची (कैशियर)को घूस लेने के आरोप में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने निलंबित कर दिया। खजांची द्वारा घूस लेने का वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। इसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए डीएम ने निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन


गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें जिला कोषागार कार्यालय में तैनात खजांची विजय कुमार द्वारा एक वेंडर से स्टांप देने व अन्य औपचारिकता निभाने के नाम पर अवैध रकम की मांग की जा रही थी।

जब स्टांप वेंडर ने मांगी गई रकम देने से इंकार किया तो खजांची ने उसके साथ अभद्रता करते हुए कक्ष से बाहर कर दिया। किसी ने इस दौरान पूरे मामले की वीडियो रिकार्डिंग कर ली।
विज्ञापन


दोपहर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों ने यह वीडियो जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को दिखाई।
Trending Videos

पहले भी किया जा चुका था निलंबित

रिश्वत मांगते खजांची का वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala
डीएम ने पूरा वीडियो देखने के बाद इसे घूसखोरी का मामला पाया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला कोषागार अधिकारी जगरोपन राम को संबंधित खजांची को निलंबित किए जाने का निर्देश दिया।

इस पर जिला कोषागार अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी खजांची को निलंबित कर दिया। घूसखोरी के आरोप में खजांची पर निलंबन की कार्रवाई की जानकारी अन्य कार्यालयों में पहुंची तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि आरोपी खजांची इससे पहले भी घूसखोरी के आरोप में निलंबित हो चुका है। बीते दिनों ही वह बहाल हुआ था।

उधर, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में यदि किसी की शिकायत मिली तो सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यहां देखें, वीडियो

- फोटो : amar ujala
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें