लखनऊ। नाै अक्तूबर को ठाकुरगंज के सतखंडा डीपी बोरा प्लाॅट के पास किराये के मकान में रहने वाली बीएड की छात्रा इल्हाम (20) की मौत के मामले में साथ में रहने वाले सीतापुर अटरिया निवासी सईद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। केस छात्रा की मां कौशांबी के कोखराय निवासी कनीज फातिमा ने बुधवार को ठाकुरगंज थाने में दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत की वजह हैंगिंग आया था। इससे साफ है कि छात्रा ने आत्महत्या की थी। छात्रा के परिजन बेटी की मौत को आत्महत्या मानने के लिए राजी नहीं हुए। वे लोग इल्हाम के साथ रहने वाले सईद पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।