फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेटा से मिला अलर्ट, जान देने जा रहे छात्र को पुलिस ने बचाया

Fri, 17 Oct 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगराम के एक गांव में रहने वाले बीए के छात्र ने प्रेमिका से विवाद के बाद इंस्टाग्राम पर जहर खाकर जान देने की स्टोरी पोस्ट की। मेटा एआई ने फौरन पुलिस को अलर्ट भेजा और कुछ ही देर में पुलिस छात्र के घर पहुंच गई। पुलिस ने छात्र की काउंसिलिंग की और परिजनों को सारी बात बताई।
विज्ञापन


छात्र बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह उसने आत्महत्या करने के संबंध में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। स्टोरी में छात्र के हाथ मेें एक शीशी थी। टूटे हुए दिल की इमोजी के साथ उस पर जहर लिखा था। साथ ही लिखा था कि आज इसको पी के सबको खुश कर दूंगा। छात्र के स्टोरी पोस्ट करते ही मेटा एआई ने पुलिस मुख्यालय को अलर्ट भेजा। पुलिस मुख्यालय ने फौरन मेटा से मिले अर्लट को नगराम पुलिस को बढ़ाया।

एसओ नगराम विवेक कुमार चौधरी, दरोगा प्रदीप कुमार, सैयद हाशिम अली मौके पर पहुंचे और छात्र को आत्महत्या करने से रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सारी बात बताई और घरवालों के सामने उसकी काउंसिलिंग की। छात्र ने बताया कि प्रेमिका से झगड़े के चलते वह गुस्से में आत्महत्या करने की सोच रहा था। पुलिस ने छात्र को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें