फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को बताया रावण, केस दर्ज

Sun, 05 Oct 2014 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण के तौर पर पोस्ट करने और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व फोटो पोस्ट करने पर मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ शनिवार को नगर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुकदमा श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र के निजी सचिव ने दर्ज कराया है।

श्रावस्ती से भाजपा सांसद दद्दन मिश्र के निजी सचिव अजय कुमार पांडेय का आरोप है कि पचपेड़वा ब्लॉक में तैनात मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) डॉ. राजेश यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण के तौर पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन


साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी और फोटो पोस्ट की गई है।

उधर, नगर कोतवाल संजय मिश्र ने बताया कि अजय की तहरीर पर एपीओ डॉ. राजेश यादव के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें