फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: अवैध शराब ले जा रही कार डिवाइडर से टकराई, गाड़ी छोड़कर भाग गए सवार

Thu, 01 Aug 2024 06:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज

सार

अवैध शराब लेकर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार कार छोड़कर कर भाग निकले। कार में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा से तस्करी कर अंग्रेजी शराब ले जा रही कार किसान पथ पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार क्षतिग्रस्त होने पर सवार कार छोड़कर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस शराब समेत कार थाने ले गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, किसान पथ पर बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार आई20 कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार दो लोग कार छोड़कर चले गए। इसकी सूचना राहगीरों ने मोहनलालगंज पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को कार की तलाशी में अंग्रेजी शराब के सोलह गत्ते बरामद हुए जिनमें शराब की दो सौ बोतले थीं। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक शराब हरियाणा की बनी हुई है। जो तस्करी कर ले जाई जा रही थी। कार के नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें