रामजन्मभूमि पथ से सटी पार्किंग में रविवार की दोपहर अचानक एक कार धू-धू कर जलने लगी। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। रामजन्मभूमि पथ रामलला के दर्शन का मुख्य मार्ग है। इसी पथ से सटे सुग्रीव किला के सामने पार्किंग में अचानक एक कार में आग लग गयी।
विज्ञापन
आग के चलते बगल में खड़ी एक दो गाड़ियों को भी मामूली नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार बस्ती निवासी रमेश चंद्र गुप्ता की बताई जा रही है।