फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : रोडवेज की बस में भीषण आग, 21 की बची जान, लोहिया पथ पर गोंडा से कैसरबाग जा रही बस मे हुआ हादसा

Tue, 15 Mar 2022 10:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चालक ने बस के डीजल लीक होने और शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही है। परिवहन विभाग को हादसे की जानकारी दे दी गई है। आग के सही कारणों का पता टेक्निकल मुआयना के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
लखनऊ में लोहिया पथ पर बस में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहिया पथ पर मंगलवार सुबह गोंडा से आ रही रोडवेज बस में आग लग गई। हादसे में चालक व परिचालक सहित 21 लोगों की जान बच गई। चालक व परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इंजन से तेज धुआं निकलते ही गाड़ी किनारे खड़ी कर  यात्रियों को नीचे उतार दिया। बीच सड़क पर रोडवेज बस धू-धू कर जलता देख आसपास हड़कंप मच गया। चालक ने तत्काल पुलिस व फायर कंट्रोल को सूचना दी। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


एसपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक गोंडा से कैसरबाग आ रही रोडवेज बस  (यूपी 15 एटी 7279) के इंजन से लोहिया पथ पर फन सिनेमा के पास अचानक धुंआ निकले लगा। जिसे देख चालक ने गाड़ी रोक दी और उसमें बैठे 19 यात्रियों को बाहर उतारा। यात्रियों को बस से उतारते ही बस से आग की लपटे उठने लगी। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी अन्य अनहोनी से बचने के लिए रास्ते को बंद करा दिया। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से बस पूरी तरह से जल गई। चालक ने बस के डीजल लीक होने और शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही है। परिवहन विभाग को हादसे की जानकारी दे दी गई है। आग के सही कारणों का पता टेक्निकल मुआयना के बाद ही पता चल सकेगा।

हादसे के कारण लगा जाम
बस में आग लगने के कारण लोहिया पथ पर सुबह के समय काफी देर तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे गोमतीनगर प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी व उनकी टीम ने धीरे-धीरे कर वाहनों को एक लेन से निकालना शुरू किया। इसके बाद करीब एक घंटे लग गये। इसके बाद बस को किसी तरह किनारे किया गया। दोपहर करीब एक बजे के बाद यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें