फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टा नहीं ओढ़े थी बहन तो भाई ने बेरहमी से किया कत्ल!

Wed, 04 Nov 2015 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों लखनऊ में हुई एक हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। घर से साइकिल लेकर निकली एक लड़की की लाश अगले दिन बाग में मिली थी। कत्ल की वजह आपको हैरान कर देगी।
विज्ञापन


लखनऊ के काकोरी इलाके में मारी गई कक्षा नौ की छात्रा कविता का कातिल कोई और नहीं उसका सगा भाई संदीप ही था। पुलिस ने दो हफ्ते गहन छानबीन में कई सुबूत जुटाने के बाद मंगलवार शाम संदीप को गिरफ्तार करके ऑनर किलिंग का खुलासा किया है।

इंस्पेक्टर काकोरी रामपाल यादव ने बताया कि गांव मुजफ्फरनगर चौधरी खेड़ा में नौवीं की छात्रा कविता रावत की हत्या के आरोप में उसके सगे भाई संदीप रावत को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उसने कुबूला कि 16 अक्तूबर को देरशाम वह अपने दोस्त संग बाइक से कस्बा काकोरी गया था। शीतला देवी मंदिर के सामने कविता दो अजनबी युवकों के साथ बैठी नजर आई।
विज्ञापन

मारने के बाद बेल्ट से कसा फंदा

उसके तन पर दुपट्टा नहीं था। संदीप ने दोस्त से बाइक रुकवाई। दोनों युवकों के भाग निकलने पर संदीप ने कविता से उनके बारे में पूछा। मंदबुद्धि कविता के इन्कार करने पर संदीप बौखला उठा।

उसने कविता को भी बाइक पर बैठाया और घर लौट पड़ा। चौधरी खेड़ा की मेनरोड पर कविता संग संदीप उतरा और उसका दोस्त बाइक लेकर घर चला गया।

धान की फसल के बीच मेड़ के रास्ते पर कुछ दूर चलने के बाद संदीप ने कविता को बाल पकड़ कर गिराया और मेड़ में मुंह दबाए रखा। कमजोर शरीर की कविता मुकाबले की हिम्मत नहीं कर सकी।

उसकी मौत का यकीन करने के लिए संदीप ने गले पर बेल्ट का फंदा कसा और शव आम की बाग में फेंककर घर लौट गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें