फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर खरीदने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, सबकुछ होगा ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसओ सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद एलडीए ने सबसे पहले सूचना तकनीक के क्षेत्र में खुद को मजबूत किया है। इसके तहत एलडीए ने सबसे पहले अपना वेब पोर्टल www.ldaonline.in मंगलवार को लॉन्च कर दिया है। इससे आवंटियों को सीधे जोड़ा गया है। ऐसे में अब आवंटियों की भागदौड़ खत्म होगी तो बैंक के पेमेंट गेटवे के जरिये ऑनलाइन भुगतान भी हो सकेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा छोटे नक्शे भी पोर्टल के जरिये ही पास हो सकेंगे। पोर्टल लॉन्च होने से अगली हाउसिंग स्कीम में पंजीकरण ऑनलाइन किए जा सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर लॉगइन कर पंजीकरण फॉर्म भरना होगा। इसके अतिरिक्त ई-चालान को इस लॉगइन के जरिये डाउनलोड किया जा सकेगा।

इसको भर कर गेटवे के जरिये आरटीजीएस से ऑनलाइन भुगतान भी होगा। उनके लिए ऑनलाइन रसीद भी जेनरेट हो जाएगी। इसी तरह किस्तों के भुगतान और सामुदायिक केंद्र की बुकिंग के लिए भी ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पास किए जाएंगे नक्‍शे

ऑनलाइन स्वत: मानचित्र स्वीकृति योजना शुरू कर दी गई है। इसके तहत लोग 300 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल के रिहायशी नक्शों का अनुमोदन घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। उस का भुगतान भी एलडीए के बैंक एकाउंट को गेट-वे से जोड़ कर ऑनलाइन हो सकेगा।

नक्शों को एलडीए के पोर्टल पर अपलोड कर तय प्रारूप पर आवेदन करना होगा। इसके बाद तय समय में अनुमोदन मिलने के बाद ऑनलाइन ही शुल्क का भुगतान कर दिया जाएगा और नक्शा रिलीज कर दिया जाएगा।

एक साल पहले यूपी इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड ने यह काम शुरू किया था। इसमें सबसे महत्वपूर्ण ऑनलाइन पंजीकरण और किस्तों के भुगतान करने की सुविधा है।

जनता की सुविधा के लिए ये वेब पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें लोगों को कई सुविधाएं घर बैठे मिल सकेंगी। लोग आवासीय और कॉमर्शियल योजना के लिए अप्लाई कर सकेंगे। उनको एलडीए की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। भुगतान भी ऑनलाइन होगा। रिहायशी और कॉमर्शियल दोनों ही तरह की योजनाओं का आवेदन किया जा सकेगा। 300 वर्ग मीटर से छोटे रिहायशी नक्शों के लिए भी एलडीए आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- सत्येंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, एलडीए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें