फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल कमांडो के बेटे की मौत, गमगीन माहौल में भी पिता ने पेश की मिसाल

Mon, 06 May 2019 01:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के महानगर क्षेत्र में पीएसी गेट के सामने बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार उत्कर्ष चौहान (15) को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल उत्कर्ष की रविवार को मौत हो गई। उत्कर्ष के पिता एसटीएफ में कमांडो हैं।

विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान उन्होंने बेटे के नेत्रदान किए। रहीमनगर नई बस्ती निवासी अशोक चौहान एसटीएफ में कमांडो और आईजी अमिताभ यश के गनर हैं। बीते बृहस्पतिवार की रात पीएसी गेट के सामने एसयूवी ने उनके बाइक सवार बेटे को टक्कर मार दी थी।

अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान पिता अशोक ने उसके नेत्रदान किए। अशोक ने बताया कि परिवार में बेटे के अलावा बहन समृद्धि, भाई अनिमेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा की यादें जिंदा रहेंगी: अशोक ने कहा कि बेटे की यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। कम से कम बेटे की आंख से किसी के जिंदगी में उजाला होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें