फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली बाइक सवार की जान, ग्रामीणों ने शव मुख्य सड़क पर रख किया प्रदर्शन, की ये मांग

Mon, 11 Nov 2019 01:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में माल के गागन गांव में शनिवार देर रात ट्रैैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार रमेश यादव (35) की जान ले ली। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, हादसे से नाराज ग्रामीणों ने शव मुख्य सड़क पर रख मुआवजे की मांग कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने आश्वासन दिया तो प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान यातायात दो घंटे तक बाधित रहा। गागन गांव में राम दयाल यादव का बेटा रमेश यादव तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

ट्रैक्टर गांव के ही राम भरोसे के धान की पराली उतारकर जा रहा था। ट्रैक्टर रमनगरा निवासी कुलदीप यादव चला रहा था। हादसे के बाद वह ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया। दोपहर में गांव पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मदद का आश्वासन मिलने पर समाप्त हुआ प्रदर्शन

युवक की मौत के बाद प्रदर्शन करते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस दौरान काफी मिन्नतें करती रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने एक न सुनी। ग्रामीण दस लाख रुपये मुआवजा, एक आवास, एक बीघा जमीन पट्टे की मांग कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद किसान नेता राकेश कुमार सिंह चौहान व लेखपाल द्वारा उचित मदद का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

उधर, वजीरगंज के पांडेयगंज में तेज रफ्तार ई रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। क्षेत्रीय लोग उसे ट्रॉमा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब में एक कागज में गुलाब की पंखुड़ियां लिपटी मिलीं। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें