फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: देसी पिस्टल के साथ दिल्ली के शिक्षण संस्थान का कोच गिरफ्तार, 32 बोर के दो कारतूस भी बरामद 

Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई(देहरादून)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून में सेलाकुई चौकी पुलिस ने शिक्षण संस्थान में तैनात एक कोच को देसी पिस्टल और 32 बोर के दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद कार को भी सीज कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चौकी प्रभारी नरेंद्र पुरी के नेतृत्व में पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान भाऊवाला-डूंगा रोड पर आम के बाग के किनारे एक कार नजर आई। कार में काले शीशे लगे हुए थे।

पुलिस ने कार के पास जाकर देखा तो ड्राइवर सीट पर एक युवक बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे शीशे नीचे करने के लिए कहा तो वह हड़बड़ा गया और दरवाजा खोल भागने का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान में बतौर कोच है तैनात

पुलिस ने पीछा कर युवक को धर दबोचा। तलाशी में युवक के पास से एक देसी पिस्टल और 32 बोर के दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान युवक कार के कागजात भी नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया। 

चौकी प्रभारी नरेंद्र पुरी ने बताया कि आरोपी की पहचान कुलवीर सिंह मूल निवासी जमलाखाल पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी विहार फेज-1, 43 सबला नजबगढ़ दिल्ली के रूप में हुई।

युवक ने पिस्टल कहां से खरीदा इस बात का पता लगाया जा रहा है। बताया कि आरोपी के खिलाफ रोहिणी दिल्ली में भी मारपीट का केस दर्ज है। वह क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में बतौर कोच तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें