फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: घर में सड़ता रहा शव, किसी को भनक तक नहीं! वृद्ध की मौत से गांव में सनसनी

Tue, 21 Jan 2025 05:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग का शव उसके घर में पाया गया। शव सड़ चुका था और किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गुरुदयालपुरवा मजरे ककरी गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 71 वर्षीय बनवारी लाल का शव उनके घर के अंदर सड़ती हुई अवस्था में पाया गया। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


बनवारी लाल लखनऊ के शक्ति भवन मे माली पद पर कार्यरत थे और 10 साल पहले रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे गांव के अपने पुश्तैनी घर में अकेले रहते थे जबकि उनकी पत्नी, दो पुत्र और बहुएं लखनऊ में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि नौ जनवरी के बाद से बनवारी गांव में दिखाई नहीं दिए। ग्रामीणों को लगा कि वे लखनऊ चले गए होंगे लेकिन सच्चाई तब सामने आई जब मंगलवार सुबह उनके घर से तेज दुर्गंध आने लगी। ग्रामीणों ने दुर्गंध की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया।
विज्ञापन


बनवारी का शव कमरे में पड़ा था, जो बुरी तरह सड़ चुका था। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। घटना के बाद लखनऊ में रहने वाला बनवारी का परिवार गांव पहुंचा। सवाल यह उठ रहा है कि इतने दिनों तक परिवार ने उनकी कोई सुध क्यों नहीं ली फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें