फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में महिला की मौत... तीन लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 21 Jan 2025 05:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में दो जगह शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


बहराइच-नानपारा हाईवे पर मटेरा थाने के चौराहा के पास ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर मोतीपुर थाना के चिरौंधा निवासी सलमान (26) उनकी पत्नी जौहरा (23) और सास आयशा बानो (50) को सवार थी। मौके पर ही जौहरा की मौत हो गई। 

मृतका की मां और पति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतका के चाचा मकबूल ने बताया वे लोग बहराइच के एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन


बताया कि उनको तीन बेटियां है, पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मौत से परिजनों में कोहराम है। मटेरा थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया टक्कर मारने वाले चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया गया है।

वहीं रूपईडीहा थाना के बरबलिया चौराहा के पास सोमवार की रात बाइक सवार सिंगहा गांव निवासी तसरीफ अहमद (26) की बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें