फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: सड़क पार कर रही आठवीं की छात्रा को डंपर ने कुचला, मौत, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Wed, 15 Jan 2025 06:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के जलालपुर में सड़क पार कर रही एक छात्रा को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालीपुर थाना क्षेत्र में महारानी गीता देवी इंटर कॉलेज के सामने बुधवार दोपहर साइकिल से सड़क पार कर रही आठवीं की छात्रा को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही छात्रा की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने हादसे के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए मालीपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद डीआईओएस पहुंचे और उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पीड़ित परिवार को 10 लाख का चेक भी दिया गया।

विज्ञापन


मालीपुर थानाक्षेत्र के भीसवा चितौना की दृष्टि (13) मालीपुर चौराहा स्थित महारानी गीता देवी इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा थी। दोपहर में छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर के लिए निकली थी। अकबरपुर-मालीपुर सड़क पर पहुंचते ही शाहगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने छात्रा को टक्कर मार दी। वह साइकिल सहित उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी। इसी बीच डंपर का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसा होते देख लोग आक्रोशित हो गए और छात्रा का शव मालीपुर चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। इस बीच छात्रा के परिजन भी वहां पहुंच गए।

उन्होंने विद्यालय प्रशासन के ऊपर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि छुट्टी के समय बच्चों को सुरक्षित सड़क पार कराने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की है जिसका पालन नहीं हो रहा है। पुलिसकर्मियों ने शव उठाने की कोशिश की लेकिन लोगों के आक्रोशित होने के नाते वे ऐसा नहीं कर सके। एसडीएम पवन जायसवाल और सीओ अनूप कुमार सिंह परिजनों को समझाने में जुटे रहे लेकिन लोग स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर डटे रहे।
विज्ञापन


इस बीच मालीपुर चौराहे से अकबरपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम करीब पांच बजे डीआईओएस गिरीश सिंह मालीपुर पहुंचे, विद्यालय प्रबंधक सदानंद शुक्ल से बात की। उनके परिजन को सदानंद शुक्ल से 10 लाख का चेक दिलाया गया। डीआईओएस से बातचीत के बाद भीड़ चौराहे से हटी और छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बीच पुलिस ने अकबरपुर कोतवाली के मरैला के पास डंपर चालक को मय वाहन पकड़ लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें