फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: किसान नेता राकेश टिकैत ने किए रामलला के दर्शन; मंदिर निर्माण को लेकर दिया ये बयान

Wed, 15 Jan 2025 05:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण, दिल्ली विधानसभा चुनाव और किसान आंदोलन को लेकर बयान दिया।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को अयोध्या पहुंचे। यहां पर उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान एक बातचीत में टिकैत ने कहा कि अयोध्या हमारे परिवार की जन्मस्थली है। मैं अपने घर दर्शन करने के लिए आया हूं। राम जी का दर्शन मिला। यहां पर मंदिर का निर्माण कार्य बहुत बढ़िया ढंग से चल रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव को लेकर टिकैत ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने वहां पर अच्छा काम किया है। दिल्ली में एक ही वोटर दो अलग-अलग पार्टियों को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट करता है। दिल्ली सरकार अच्छा काम कर रही है। मेडिकल और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार एमएसपी को लेकर कानून बनाए
किसान आंदोलन को लेकर कहा कि भारत सरकार एमएसपी गारंटी कानून बनाए। इससे पूरे देश के किसानों को फायदा होगा। 18 जनवरी को एसकेएम की बैठक में साझा रणनीति तय की जाएगी। महाकुंभ को लेकर कहा कि पिछले 40 साल से वहां पर हमारे शिविर लगते हैं। महाकुंभ में हर किसी को स्नान करना चाहिए। वहां पर व्यवस्थाएं ठीक हैं। 12 साल में एक बार महाकुंभ लगता है। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि यहां पर कुछ भी हो सकता है। हम चुनाव से दूर हैं, इसलिए बहुत जानकारी नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें