जालसाज से ने अमेरिकी कंपनी का अफसर बन कारोबार के नाम पर युवक से 83 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। सहारा सिटी निवासी राजीव श्रीवास्तव के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर हैरी नामक के युवक ने मैसेज भेजा था।
विज्ञापन
उसी ने अपनी बहन हेलना से परिचय कराते हुए उसे अमेरिका की अबाट कंपनी का सेक्रेटरी बताया था। हेलना ने उन्हें कोला नट्स (ड्राई फ्रूट) के कारोबार में निवेश का झांसा देकर कई बार में 83 लाख रुपये ठग लिए।
जमीन बेचने के नाम पर दंपति ने ठगे 8.50 लाख
लखीमपुर की पुष्पा तिवारी पति मदन मोहन के साथ अलीगंज स्थित आर्मी कॉलोनी में रहती हैं। उनके मुताबिक लखीमपुर खीरी के बुढ़नापुर निवासी परिचित जगपत्ता देवी और छेद्दमीलाल ने उन्हें अपनी जमीन 90 लाख बेचने की बात कही थी। इस पर आरोपियों को साढ़े आठ लाख रुपये का बयाना दिया था, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई।