फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां पर अब तक 81 केस दर्ज, खुल सकती है हिस्ट्रीशीट

Thu, 12 Sep 2019 12:09 PM IST
ishwar ashish विष्णु मोहन, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अब तक दर्ज 81 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। आजम खां के लिए आने वाले दिन और मुश्किलों भरे हो सकते हैं। उनपर लगे कई गंभीर आरोपों को देखते हुए अब आजम की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि आजम का नाम भू-माफिया के तौर पर दर्ज कराए जाने के बाद से ही उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने व आगे की कार्रवाई पर प्रदेश सरकार ने मन बना लिया। आजम के करीबी भी इसकी लपेटे में आएंगे। उन्हें चिह्नित किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि जल्द हिस्ट्रीशीट खोले जाने की कवायद को अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही शुरू की जा सकती है। संभावित कार्रवाई पर फिलहाल कोई अफसर औपचारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


वहीं, रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट पर उनके पास फिलहाल प्रस्ताव नहीं आया है।  पुलिस कप्तान डॉ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि आजम पर दर्ज मुकदमों में कई में गंभीर आरोप हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें