इंस्पेक्टर से सीओ बने पुलिस अफसरों को मंगलवार को नई तैनाती दे दी गई है। इसमें 36 पुलिस उपाधीक्षकों को जिलों में और 41 पुलिस उपाधीक्षकों को गैर जनपदीय शाखा में तैनाती दी गई है।
लखनऊ में तैनात रहे संतोष कुमार सिंह को कानपुर नगर में तैनाती दी गई है। राजीव द्विवेदी को गाजीपुर, दीपक दूबे को कन्नौज और रामसूरत सोनकर को बाराबंकी में तैनाती दी गई है।