फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 71 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, 23 को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया

Wed, 13 Mar 2024 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में मंगलवार को 71 चिकित्साधिकारियों के तबादले कर दिए गए। जानें- किसे, कहां दी गई है तैनाती: 
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 71 चिकित्साधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। इसमें 48 संयुक्त निदेशक स्तर के हैं। इन सभी को पिछले माह प्रोन्नति मिली है। इसी तरह 23 चिकित्साधिकारियों को सीएचसी से जिला अस्पताल में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


स्थानांतरित होने वाले चिकित्साधिकारियों में डाॅ. प्रेम प्रकाश को सिविल अस्पताल लखनऊ और डाॅ. नीरज शेखर को बलरामपुर अस्पताल में ही वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनाती दी गई है। 

लखनऊ के वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में कार्यरत डाॅ. नूरूल हक को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में वरिष्ठ परामर्शदाता, लोकबंधु अस्पातल के डाॅ. आशीष कुमार को गोंडा जिला अस्पताल, अवंतीबाई महिला चिकित्सालय की डाॅ. दीपिका सेठ को गोंडा जिला महिला अस्पताल, लोकबंधु की डाॅ. पूनम गुप्ता को अमेठी के संयुक्त चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें