फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग के नीचे दबाकर मारा डाला मासूम को

Sat, 20 Jun 2015 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारखाला के भवानीगंज में मोरंग के ढेर में दबाकर नर्सरी के छात्र बिलाल (7) की हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पास ही एक खाली प्लॉट में मिला। बिलाल क्राइस्ट चर्च स्कूल में नर्सरी का छात्र था। उसके पिता आफाक अहमद स्कूल वैन संचालक हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आफाक का इकलौता बेटा बिलाल बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे घर से निकला और गायब हो गया। तरावीह की नमाज के बाद जब वे घर लौटे तो बेटे के गायब होने की जानकारी मिली।

लोगों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन शुरू की तो आसिफ के प्लॉट पर शव मिल गया। उसके साथ कुकर्म की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इंस्पेक्टर सीपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


इस मामले में आसपास के सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बिलाल के मुंह से खून निकल रहा था।
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत की वजह दम घुटना बताई गई है। पुलिस ने बताया कि डॉग स्क्वायड से घटनास्थल की छानबीन कराई गई पर हत्यारे का सुराग नहीं लग सका।

दो मिनट के ल‌िए कहकर गया था, हमेशा के लिए चला गया

बिलाल की मौत के बाद से ही उसकी मां दरक्‍शां सदमे में है। बिलाल की बड़ी बहन विनीशा ने बताया कि रात दस बजे मां ने खाना परोसा।

तभी बिलाल बाहर जाने लगा तो मां ने उसे टोका। तब उसने कहा, बस दो मिनट में लौटकर आता हूं। विनीशा ने कहा कि, ‘क्या पता था कि दो मिनट में लौटने की बात कहकर घर से निकला भाई अब कभी नहीं लौटेगा।’

बिलाल की हत्या किसने और क्यों की? यह सवाल पुलिस के साथ ही परिवारीजनों के लिए भी पहेली बना हुआ है। पुलिस ने आफाक अहमद से पूछताछ की तो उन्होंने इलाके के दिलदार पर हत्या का शक जताया है।

पुलिस के मुताबिक बिलाल की हत्या से पहले हत्यारे ने उसके साथ मारपीट भी की थी। बिलाल के सिर, पीठ व दायें हाथ पर तीन चोटों के निशान हैं।

हालांकि, चोटें इतनी घातक नहीं हैं कि जिससे मौत हो जाए। पिटाई के बाद हत्यारे ने बिलाल का सिर पकड़कर मौरंग के ढेर में तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन

दो साल दर‌िंदों ने‌ निकाल ली थीं एक मासूम की आंखें

हालांकि, उन्होंने किसी से भी रंजिश, लेन-देन या अन्य प्रकार के विवाद से इन्कार किया है। पुलिस दिलदार की तलाश कर रही है।

भवानीगंज के जिस स्थान पर बिलाल की हत्या की गई, उससे कुछ दूर ही पांच वर्षीय बॉबी उर्फ हर्ष की दो साल पहले बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने मासूम की आंखें निकाल ली थीं और नाखून नोंच डाले थे।

बॉबी के परिवारीजनों ने चौक थाना में उसकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पर, आज तक पुलिस बॉबी के हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें