फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का धमाका: चार और शहरों में सच होगा 'मेट्रो ड्रीम'

Sat, 20 Jun 2015 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के चार शहरों कानपुर, आगरा, मेरठ व वाराणसी महानगरों में मेट्रो रेल चलाने के लिए काम जनवरी 2016 से शुरू हो जाएगा। इससे पहले इन शहरों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन ने शुक्रवार को चारों शहरों में मेट्रो चलाने संबंधी कार्ययोजना प्रस्तुतीकरण के दौरान डीपीआर तैयार करने की समय सीमा भी तय कर दी।

इस क्रम में कानपुर नगर 31 जुलाई, आगरा 31 अगस्त, वाराणसी और मेरठ के लिए डीपीआर का ड्राफ्ट 30 सितंबर तक प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्यों में तेजी और विभागों से समन्वय व समाधान के लिए संबंधित मंडलायुक्तों की अध्यक्षता में मेट्रो सेल की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

पार्किंग के लिए स्‍थान भी कर लिए गए चिह्नित

संबंधित विकास प्राधिकरण मेट्रो सेल की जरूरत के अनुसार कर्मचारी, परिवहन विशेषज्ञ व अन्य संसाधन उपलब्ध कराएंगे। मेट्रो सेल के कार्यालय के लिए विकास प्राधिकरण स्थान भी उपलब्ध कराएंगे।

मेट्रो परियोजना के लिए प्रत्येक शहर में अलग-अलग स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) बनाए जाएंगे, जिसमें प्रबंध निदेशक, निर्माण निदेशक व अन्य तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

चारों शहरों में मेट्रो सेल की स्थापना के संबंध में जल्द ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शहरों में मेट्रो चलाने के लिए चिह्नित मार्ग के संबंध में शहरवासियों से भी सुझाव प्राप्त किए जाएं, जिससे उन्हें बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। मेट्रो स्टेशनों में पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान भी चिह्नित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें