फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती: देर रात उठाए गए अभ्यर्थी सुबह फिर धरनास्थल पर पहुंचे, शेड्यूल जारी करने की मांग

Wed, 21 Aug 2024 12:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

69000 शिक्षक भर्ती के लिए नया शेड्यूल जारी करने को लेकर अभ्यर्थियों का लखनऊ में प्रदर्शन जारी है। देर रात उन्हें हटा दिया था पर सुबह वह फिर प्रदर्शन के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी अपनी मांगों के समर्थन में देर रात तक धरने पर बैठे रहे। बारिश आदि को देखते हुए पुलिस ने सख्ती करते हुए बस से सभी को बादशाह नगर स्टेशन पहुंचाया। जहां अभ्यर्थी रात भर रहे। वहीं, सुबह फिर सभी अभ्यर्थी धरनास्थल पर पहुंच गए और बारिश में भीगते हुए प्रदर्शन करते रहे। अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें शांतिपूर्ण धरना करने दिया जाए।

विज्ञापन


इसके पहले मंगलवार को अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। अभ्यर्थी हाईकोर्ट का आदेश जारी होने के बाद शासन से नियुक्ति प्रक्रिया का शेड्यूल जारी करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कर हरे अभ्यर्थियों की मांग है कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जाए और नई सूची बनाकर तत्काल नियुक्ति दी जाए। पुरानी सूची बनाने वाले अधिकारियों को हटाया जाए। नए अधिकारियों को सूची बनाने की जिम्मेदारी दी जाए। पूरी प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाए।

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: देर रात उठाए गए अभ्यर्थी सुबह फिर धरनास्थल पर पहुंचे, शेड्यूल जारी करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: दलितों में पासी समाज को केंद्र में रखकर आखिर क्यों राजनीति कर रही है कांग्रेस, क्या है राहुल का प्लान?


कोर्ट ने शिक्षक भर्ती मूल चयन सूची को रद्द करने का आदेश दिया है। सरकार को तीन महीने के अंदर आरक्षण नियमों का पालन करते हुए नई सूची जारी करने को कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें