फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: संक्रामक रोग अस्पताल में अज्ञात कारणों से लगी आग, फाइलों के जलने की आशंका

Wed, 21 Aug 2024 11:11 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के चांदपुर मोहल्ले में स्थित संक्रामक रोग अस्पताल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि आग में जरूरी फाइलें जल गई हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच शहर के चांदपुरा मोहल्ले में स्थित संक्रामक रोग अस्पताल में रात एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शहर के मोहल्ला चांदपुरा में नव निर्मित ट्रामा सेंटर के निकट संक्रामक रोग विभाग का जिला चिकित्सालय स्थापित है।

विज्ञापन


इस अस्पताल में मंगलवार रात एक बजे के मध्य अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की जानकारी मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। रात तीन बजे के आसपास लोगों ने आग पर काबू पाया।

मौके पर दरगाह थाने के साथ कोतवाली नगर की पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन आसपास के लोग आग पर संदेह जता रहे हैं साथ ही फाइलों के जलने की भी बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें