फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी से मिले 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, बोले- नियमानुसार नहीं मिली नियुक्ति

Thu, 22 Feb 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अकबरपुर, उन्नाव में 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। राहुल गांधी ने कहा कि वो इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
अकबरपुर, उन्नाव में अभ्यर्थियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उन्नाव पहुंचने पर 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार सुबह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने उनको पूरे प्रकरण की जानकारी दी। वहीं, राहुल ने एक्स पर पोस्ट कर इस भर्ती में आरक्षण में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


उन्नाव के अकबरपुर में हुई मुलाकात में अभ्यर्थी अमरेंद्र पटेल ने बताया कि इस शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव किया गया। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उनके पदों पर नियुक्ति नहीं दी गई। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में भी भर्ती में गड़बड़ी की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद आरक्षित वर्ग के 6,800 अभ्यर्थियों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी की थी। इसके बावजूद अभी तक हमें न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन


इस पर राहुल गांधी ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे और उनको न्याय दिलाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में धनंजय गुप्ता, विक्रम यादव, वीरेंद्र कुमार और अर्चना शर्मा भी शामिल थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें