फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेढ़ करोड़ की कीमत वाले 300 फ्लैटों के लिए 688 दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए के गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-चार में बनने वाले लग्जरी नर्मदा अपार्टमेंट की खूब मांग है। यहां डेढ़ करोड़ की कीमत वाले 300 फ्लैटों के लिए 688 लोगों ने पंजीकरण करवाया। इसके अलावा 12 पेंट हाउस के लिए 27 पंजीकरण हुए। एक पेंट हाउस 2.80 करोड़ रुपये का है। पहली बार है जब किसी पेंट हाउस के लिए भी एलडीए को लॉटरी डालनी पड़ेगी।
विज्ञापन


नर्मदा अपार्टमेंट के फ्लैटों का पंजीकरण एलडीए ने 24 जनवरी को खोला था, जो 23 फरवरी तक चला। 29 मंजिला अपार्टमेंट करीब 12 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है।

अपार्टमेंट में तीन टावर होंगे, जिनकी ऊंचाई लगभग 90 मीटर होगी। अपार्टमेंट में थ्री बीएचके एवं स्टडी श्रेणी के 300 फ्लैट बनाए जाएंगे। हर फ्लैट लगभग 2100 वर्गफीट का होगा, जिसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पेंट हाउस बनाए जाएंगे। इनका क्षेत्रफल करीब चार हजार वर्गफीट होगा। यह अपार्टमेंट जी-20 रोड स्थित एलडीए के राप्ती अपार्टमेंट के ठीक बगल में बनाया जा रहा है। यहां से थोड़ी दूरी पर ही शहीद पथ, इकाना स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय आदि प्रमुख स्थल हैं। अपार्टमेंट की कनेक्टिविटी और लोकेशन बेहद प्राइम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें