बख्शी का तालाब। रामपुर बेहड़ा गांव में सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे श्रमिक कन्हैया रावत (26) का शव अमरूद के पेड़ से मफलर के सहारे लटका मिला। कन्हैया के चाचा दिनेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
दिनेश ने बताया कि उनका भतीजा कन्हैया शराब का लती था। वह रविवार की दोपहर शराब के नशे में घर से चला गया था। इसके बाद नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिला। कन्हैया के परिवार में पत्नी पूनम और बेटी एंजिल है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कैलाश दुबे ने बताया कि परिवार की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
पेड़ के नीचे मिली दो जोड़ी चप्पलेंं
जिस पेड़ से कन्हैया का शव लटका मिला है, उसी के नीचे दो जोड़ी चप्पलें भी मिली हैं। साथ ही पेड़ के नीचे ही बोरियों का बिस्तर भी बिछा था। ग्रामीणों में चर्चा है कि कन्हैया को मारकर लटका दिया गया।