प्रदेश में औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से भी कम हो गई है और रिकवरी दर 98.8 फीसदी है।
कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 31 जनपदों (अमेठी, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, चन्दौली, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कासगंज, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर और उन्नाव) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।