यूपी में 51 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है। यहां कोरोना वायरस से कुल संक्रमित हुए लोगों में इस उम्र के 8.8 प्रतिशत लोग शामिल हैं। जबकि संक्रमण से इस उम्र के 31.5 प्रतिशत लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना वायरस संक्रमित लोगों में 60 वर्ष से ज्यादा की उम्र वाले लोगों में संक्रमण की दर छह प्रतिशत है।
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिनको पहले से ही कोई बीमारी जैसे मधुमेह, किडनी, लिवर या फेफड़ों में संक्रमण आदि है, उनमें कोरोना होने की दर 83 फीसदी, जबकि मृत्यु दर 32.5 प्रतिशत है। इसलिए इस उम्र के लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए परिजनों को पूरा ध्यान रखना चाहिए।