फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटलस साइकिल फैक्टरी की बंदी के बहाने प्रियंका का प्रदेश सरकार पर निशाना

Fri, 05 Jun 2020 01:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजियाबाद में एटलस साइकिल की फैक्टरी बंद होने पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से पूछा है कि लोगों की नौकरियां बचाने के लिए उसकी क्या नीति है? 
विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट किया, कल विश्व साइकिल दिवस के मौके पर साइकिल कंपनी एटलस की गाजियाबाद फैक्टरी बंद हो गई। 1000 से ज्यादा लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए। सरकार के प्रचार में सुन तो लिया कि इतने का पैकेज, इतने एमओयू, इतने रोजगार।

लेकिन असल में तो रोजगार खत्म हो रहे हैं, फैक्टरियां बंद हो रही हैं। लोगों की नौकरियां बचाने के लिए सरकार को अपनी नीतियां और योजना स्पष्ट करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें