मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार एक ओर तो सीमाओं की रक्षा वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। एक तरफ जहां आयुष्मान भारत के तहत गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है तो रसाई गैस और निःशुल्क बिजली देकर उनके जीवन को बेहतर बनाने का काम भी किया जा रहा है। नए भारत की नई तस्वीर पूरे देश व विश्व के सामने उभर रही है। जब भारत की 135 करोड़ जनता एक स्वर से बोलती दिखाई देगी तो ये नया भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में सामने आएगा।