फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PWD: पूर्व विभागाध्यक्ष की पेंशन से जीवनपर्यंत 5 प्रतिशत कटौती, तबादला घपले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Sun, 19 Feb 2023 10:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

तबादला घपले में दोषी पाए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी के पूर्व विभागाध्यक्ष की पेंशन से आजीवन 5 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। उन्होंने नियमों को दरकिनार कर तबादले किए थे।
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडब्ल्यूडी के पूर्व विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता की पेंशन से जीवनपर्यंत 5 प्रतिशत की कटौती होगी। तबादला घपले में दोषी ठहराए गए गुप्ता के खिलाफ इस कार्रवाई के आदेश प्रदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं। विभाग के इतिहास में किसी विभागाध्यक्ष के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार हुई है। 

विज्ञापन


विभाग में शिकायतों की जांच में सामने आया कि तबादला नीति के अनुसार, 30 अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) के ही तबादले हो सकते हैं। लेकिन, नियम दरकिनार कर जून, 2022 में 42 एक्सईएन के तबादले किए गए। जेई व एई के भी 46 ट्रांसफर नीति से परे जाकर किए गए।

मामले में तत्कालीन विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत पांच कार्मिक निलंबित किए गए थे। गुप्ता नवंबर में रिटायर हो चुके हैं। उनकी पेंशन कटौती की संस्तुति यूपीपीएससी की सहमति के लिए भेजी गई थी, जहां से इसे हरी झंडी मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें